Sun, 15 Nov 20261:42 AM
Sun, Nov 15, 2026Updated 1:42 AM IST
होम › मध्य प्रदेश

महाकाल की शरण में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भस्म आरती में हुए शामिल

WhatsAppFacebookX

महाकाल की शरण में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने भाई और भतीजे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। 13 नवंबर की सुबह आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका पारंपरिक स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान सुरेश रैना ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। भस्म आरती और गर्भगृह में पूजा की ऊर्जा का अनुभव बेहद दिव्य था।

उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की सराहना करते हुए बताया कि रात 12:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। उन्होंने कहा कि महाकाल की सेवा में जुटे सभी लोग एकजुट होकर समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।