Sun, 15 Nov 20261:42 AM
Sun, Nov 15, 2026Updated 1:42 AM IST
होम › राजस्थान

रायसिंहनगर में भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला! तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, पोल टूटकर गिरा

WhatsAppFacebookX

रायसिंहनगर में भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला! तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, पोल टूटकर गिरा

रायसिंहनगर (संजय बिश्नोई)रायसिंहनगर-गजसिंहपुर रोड पर स्थित 70 आरबी के पास निर्माणाधीन अंडरब्रिज के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं विद्युत पोल भी टूटकर नीचे गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है। यदि उस समय आसपास कोई राहगीर या वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद सड़क सुरक्षा और निर्माणाधीन अंडरब्रिज के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।