धनबाद | वंदे भारत न्यूज़ | 31 अक्टूबर 2025धनबाद रेल मंडल में शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने में अपना योगदान दे। हमें समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।”इस मौके पर डीआरएम ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद से शुरू होकर रेलवे स्टेडियम, धनबाद तक आयोजित की गई। दौड़ में बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी और युवा प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।📍#NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatel #RunForUnity #DhanbadRailDivision #IndianRailways #VandeBharatNews

















