पीपलखेड़ी ग्राम पंचायत मे कुसुम राठौर ने सभाली कमान किया सरपंच का पदभार ग्रहण

रिपोर्टर -दुर्गा राठौर -9784631010
पीपलखेड़ी में महिला नेतृत्व की नई शुरुआत, कुसुम राठौर ने संभाली सरपंच पद की कमान
उपसरपंच सहित 9 वार्ड पंचों ने भी ली शपथ; पदभार ग्रहण करते ही स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बताया पहली प्राथमिकता
केलवाड़ा | शुक्रवार, 13 नवंबर 2026।
केलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ी में नवनिर्वाचित महिला सरपंच कुसुम राठौर ने शुक्रवार को सरपंच पद की शपथ ग्रहण कर विधिवत पदभार संभाला। इस अवसर पर उपसरपंच सहित ग्राम पंचायत के 9 वार्ड पंचों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही ग्राम पंचायत में नए कार्यकाल की शुरुआत हुई।
नवनिर्वाचित सरपंच कुसुम राठौर का परिवार लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उनके पति भैरोलाल राठौर पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। वहीं उनके देवर कमल राठौर भी वार्ड पंच एवं सरपंच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा उनके पुत्र निशु राठौर एवं रितेश राठौर भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार राठौर परिवार का क्षेत्र की राजनीति में पुराना जुड़ाव रहा है।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच कुसुम राठौर ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में सबसे पहले स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में सड़क, पेयजल, नालियों, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करवाए जाएंगे।
उन्होंने ग्राम पंचायत के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
अब ग्रामीणों को नई पंचायत से स्वच्छता, विकास और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्यों की उम्मीद है।
रिपोर्टर – दुर्गा राठौर वन्दे भारत न्यूज़ लाइव

