Sun, 15 Nov 20263:20 AM
Sun, Nov 15, 2026Updated 3:20 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

राधाकुंड में परिक्रमा मार्ग पर अव्यवस्थाओं से श्रद्धालु परेशान, जाम से आवागमन प्रभावित

WhatsAppFacebookX

News video GIF

राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर अव्यवस्थाओं से श्रद्धालु परेशान, जाम के चलते यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

राधाकुंड (मथुरा, उत्तर प्रदेश)।

राधाकुंड में शनिवार को परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मिश्रा मोहल्ला के पास परिक्रमा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसके चलते देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परिक्रमा मार्ग पर अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को निकलने में काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के समय यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उचित इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत राधाकुंड से मांग की है कि परिक्रमा मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न उठानी पड़े।

अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या को लेकर कब तक आवश्यक कदम उठाता है।