Mon, 16 Nov 20264:40 AM
Mon, Nov 16, 2026Updated 4:40 AM IST
होम › मध्य प्रदेश

Hb

WhatsAppFacebookX

*मध्यप्रदेश टीकमगढ़ जिले बड़ागांव धसान में बाबा बागेश्वर के खिलाफ यादव समाज का फूटा गुस्सा: बस स्टैंड पर किया पुतला दहन, धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद के लगे नारे*

*बड़ागांव धसान (टीकमगढ़):*
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़ागांव धसान में यादव समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मामले को लेकर आक्रोशित यादव समाज के सैकड़ों लोग बड़ागांव बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और बाबा बागेश्वर का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण करोड़ों यादव वंशजों और हिन्दुओं के आराध्य हैं, उन पर की गई टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बाबा बागेश्वर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त हुआ।
आवाज़ न्यूज 24/7
रिपोर्टर देवीसिंह ठाकुर तहसील संवाददाता बड़ागांव टीकमगढ़