Tue, 17 Nov 202610:49 AM
Tue, Nov 17, 2026Updated 10:49 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सकीट में विवाद के बाद जमकर बवाल, दुकानदारों से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, आसपास के ठेले भी पलटे; इलाके में दहशत

WhatsAppFacebookX

सकीट (एटा)। सकीट थाना क्षेत्र के नाजिरपुर चौराहे पर ईशारा और नाजिरपुर गांव के लोगों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की और दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, आसपास लगे ठेलों को भी पलट दिया गया। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान दुकानों और ठेलों को निशाना बनाए जाने से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चौराहे पर मौजूद लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के लोगों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जांच कर रही है।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।