धनबाद | #VandeBharatNewsधनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित निर्मला जनरल एवं कुष्ठ अस्पताल, कौवाबांध में रविवार को समाजसेवा की एक मिसाल पेश की गई। सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन और सेफजोन डिजिटल असेट्स के संयुक्त तत्वावधान में वहां भर्ती सैकड़ों मरीजों के बीच फल और भोजन का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के चेयरमैन सह समाजसेवी सुबल दास ने किया। कार्यक्रम में संस्था के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे और मरीजों की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए।अपने संबोधन में चेयरमैन सुबल दास ने कहा —> “संस्था का विधिवत उद्घाटन कल, 1 नवंबर 2025 को किया गया था और हमने संकल्प लिया था कि समाजसेवा की दिशा में तुरंत कार्य शुरू किया जाएगा। आज उसी का पहला कदम है। हमारी संस्था आगे भी जनहित में इस तरह के कार्यक्रम निरंतर चलाती रहेगी।”
उन्होंने कहा कि —> “मानव का सबसे बड़ा धर्म मानवता है। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन देशभर में इस भावना के साथ कार्य करेगा।”
इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्याम बिहारी यादव, मनोज कुमार महतो, अभय कुमार, गणेश चौधरी, राम प्रसाद दास, सचिन बाउरी, संतोष रविदास, जमुना दास, सचिन कुमार दास, शंभू महतो, शेफाली मल्लिक, शशि भूषण साहा, निमाई चंद्र महतो, शांति देवी, सुनीता देवी और संयोति बेसरा सहित कई लोग उपस्थित थे।संस्था ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में भी इस तरह के निःशुल्क भोजन, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।🙏 #DhanbadNews #SarbottamPrayasFoundation #SocialService #HumanityFirst #VandeBharatNews

















