Tue, 17 Nov 20265:22 PM
Tue, Nov 17, 2026Updated 5:22 PM IST
होम › राजस्थान

108 साल की बुजुर्ग ने दिया वोट, लोकतंत्र के प्रति जज्बे को किया सलाम*

WhatsAppFacebookX

*108 साल की बुजुर्ग ने दिया वोट, लोकतंत्र के प्रति जज्बे को किया सलाम*

लक्ष्मणगढ़। ग्राम पंचायत बलारा के ग्राम खेड़ी राड़ान में लोकतंत्र की एक मिसाल देखने को मिली। यहां 108 साल की बुजुर्ग मतदाता ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह युवाओं से कम नहीं था। छड़ी के सहारे, परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंची बुजुर्ग ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाकर सबको मतदान का संदेश दिया।

मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि जब 108 साल की बुजुर्ग वोट डाल सकती हैं, तो हर मतदाता को वोट डालना चाहिए।

बुजुर्ग ने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उनकी इस भावना ने गांव के युवाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।