हमीरपुर में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, डीएम अशोक कुमार ने खुद ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण

हमीरपुर में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, डीएम अशोक कुमार ने खुद ऑनलाइन दर्ज किया परिवार का विवरण
30 नवंबर तक चलेगा ऑनलाइन स्वगणना अभियान, जिले के नागरिकों से सही और अद्यतन जानकारी भरने की अपील
हमीरपुर। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार से हमीरपुर जिले में स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अशोक कुमार ने स्वयं अपने परिवार और आवास से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज करके किया।
प्रशासन के अनुसार जिले के नागरिक 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्वगणना कर सकेंगे। इसके तहत लोग घर बैठे अपने परिवार और आवास से जुड़ी आवश्यक जानकारियां निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने अभियान के तहत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वगणना के दौरान सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी स्वगणना अवश्य पूरी करें, ताकि जनगणना की प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाया जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
रिपोर्टर: निजाम खान
वन्दे भारत न्यूज हमीरपुर 🎤🎤🎤

