Wed, 18 Nov 202611:20 AM
Wed, Nov 18, 2026Updated 11:20 AM IST
होम › महाराष्ट्र

दिग्रस में अवैध देशी कट्टा रखने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की कार्रवाई; देशी कट्टा और मैगजीन सहित 50 हजार रुपये का माल जब्त

WhatsAppFacebookX

News video GIF

दिग्रस में अवैध देशी कट्टा रखने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की कार्रवाई; देशी कट्टा और मैगजीन सहित 50 हजार रुपये का माल जब्त

दिग्रस |जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

यवतमाल जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम ने दिग्रस शहर में एक युवक को अवैध देशी कट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 नवंबर 2026 को स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम को गोपनीय सूचना मिली कि दिग्रस पुलिस थाना क्षेत्र के आरोग्यधाम हॉस्पिटल के पीछे, खंडाई रोड परिसर में एक युवक अपनी कमर में अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दो पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम आर्यन विनोद खंडारे (उम्र 20 वर्ष), निवासी पाटील नगर, दिग्रस, जिला यवतमाल बताया।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी कमर से एक देशी बनावटी पिस्तौल मैंगजीन बरामद । हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछताछ करने पर युवक ने कोई भी वैध अनुमति नहीं होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।

50 हजार रुपये का माल जब्त

इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी बनावटी पिस्तौल मैगजीन , जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये बताई गई मामले में आरोपी आर्यन विनोद खंडारे के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा 3 एवं 25 के तहत दिग्रस पुलिस थाने में कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चावरे के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक सागर इंगळे, पुलिस अंमलदार कुनाल मुंडोकर, किशोर झेंडेकर, पवन डबके, अमित झेंडेकर तथा वाहन चालक युवराज जाधव सहित स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।