Fri, 20 Nov 20266:34 PM
Fri, Nov 20, 2026Updated 6:34 PM IST
होम › राजस्थान

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित*

WhatsAppFacebookX

*जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित*

रेलवे द्वारा जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से दिनांक 25.11.2026 से तथा सवाई माधोपुर से दिनांक 26.11.2026 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।अब जोधपुर से सवाई माधोपुर तक के शेष मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ होने के साथ ही यह रेलसेवा पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

*नोट: यह रेलसेवा सवाई माधोपुर से भोपाल के मध्य पूर्व से ही इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित की जा रही है।*