गुमला, झारखंड | 6 नवंबर 2025 — गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव मनोज पासवान को पुलिस ने रंगरेलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया है। वह एक महिला सहायक पुलिसकर्मी के साथ उसके क्वार्टर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, मनोज पासवान का 2017 से एक विधवा महिला के साथ संबंध था। चैनपुर थाना में तैनाती के दौरान वह उस महिला के संपर्क में आया था। आरोप है कि उसने महिला को अनुकंपा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर संबंध बनाए रखे।पिछले वर्ष अगस्त में उसने एक अन्य महिला पुलिसकर्मी से नजदीकी बढ़ा ली, जिसके बाद पहले वाली महिला से विवाद गहराने लगा। आरोप है कि मनोज पासवान उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था। इसी को लेकर पीड़िता ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और दोनों महिला कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जल्द उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।👉 मामले ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि आरोपी एसोसिएशन का सचिव होने के नाते कई पुलिसकर्मियों से सीधा संपर्क रखता था।#Gumla #Jharkhand #PoliceNews #CrimeUpdate















