Sat, 21 Nov 20269:22 PM
Sat, Nov 21, 2026Updated 9:22 PM IST
होम › महाराष्ट्र

पुसद के श्रीरामपुर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक पर पुलिस की कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल ने धारदार लोहे का हथियार किया जब्त; 29 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsAppFacebookX

पुसद के श्रीरामपुर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक पर पुलिस की कार्रवाई

स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल ने धारदार लोहे का हथियार किया जब्त; 29 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज

पुसद | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

यवतमाल जिले में अवैध धंधों और गैरकानूनी हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता द्वारा दिए गए हैं। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की टीम ने पुसद ग्रामीण क्षेत्र के श्रीरामपुर परिसर में अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अपराध शाखा की टीम पुसद उपविभाग में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान वसंतनगर पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में गुणवंतराव स्कूल के पीछे रहने वाले एक युवक के पास धारदार हथियार होने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से धारदार लोहे का चंद्राकार हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी की पहचान देवानंद अशोक गरडे (उम्र 29 वर्ष), निवासी श्रीरामपुर, गुणवंतराव स्कूल के पीछे, तहसील पुसद, जिला यवतमाल के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4 एवं 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) का उल्लंघन करने के मामले में धारा 135 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पुसद ग्रामीण पुलिस के हवाले किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यवतमाल कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चावरे के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई में स.पो.नि. धीरज बांडे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल राठोड, पुलिस कर्मचारी मुन्ना आडे, तेजाब रणखाब
, सुभाष जाधव, रमेश राठोड, सुनील पंडागळे, रविंद्र शिरामे एवं राजेश जाधव सहित स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।