खंडेलवाल धर्मशाला परिसर के कमरे में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख।

खंडेलवाल धर्मशाला परिसर के कमरे में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख।
– राजगढ़- राजगढ कस्बे के खंडेलवाल धर्मशाला परिसर में बने एक कमरे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की चपेट में आने से कमरे में खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गई, जबकि दूसरी बाइक भी आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
अचानक लगी आग से धर्मशाला परिसर में हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

