Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeछत्तीसगढराजनांदगांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभा यात्रा: विधि विधान से की...

राजनांदगांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभा यात्रा: विधि विधान से की पूजा-अर्चना; युवाओं ने किया राउत नृत्य और अखाड़ा का प्रदर्शन – Rajnandgaon News


राजनांदगांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभा यात्रा।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यादव महासभा ने साहडा देव मंदिर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

.

सोमवार को विभिन्न वार्डों से झांकियां एकत्रित होकर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। यदुवंशी समाज के युवाओं ने झांकी के साथ पारंपरिक राउत नृत्य, मंडई, रामधुनी, अखाड़ा का प्रदर्शन किया।

युवाओं ने किया राउत नृत्य का प्रदर्शन।

युवाओं का किया जाएगा सम्मान

इसके अलावा 1 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सांसद और महापौर मधुसूदन यादव ने कहा बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षा ,खेल ,कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के युवाओं का सम्मान किया जाएगा।

शहर में निकाली गई झांकी।

शहर में निकाली गई झांकी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular