राजनांदगांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभा यात्रा।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यादव महासभा ने साहडा देव मंदिर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
.
सोमवार को विभिन्न वार्डों से झांकियां एकत्रित होकर भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली। यदुवंशी समाज के युवाओं ने झांकी के साथ पारंपरिक राउत नृत्य, मंडई, रामधुनी, अखाड़ा का प्रदर्शन किया।
युवाओं ने किया राउत नृत्य का प्रदर्शन।
युवाओं का किया जाएगा सम्मान
इसके अलावा 1 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सांसद और महापौर मधुसूदन यादव ने कहा बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षा ,खेल ,कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के युवाओं का सम्मान किया जाएगा।
शहर में निकाली गई झांकी।