Mon, 23 Nov 20266:22 PM
Mon, Nov 23, 2026Updated 6:22 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सीतापुर: खेत में झोपड़ी के बाहर मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, सिर पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप जमीन और रास्ते के पुराने विवाद में हत्या की आशंका, मृतक के पुत्र ने गांव के द

WhatsAppFacebookX

News video GIF

सीतापुर: खेत में झोपड़ी के बाहर मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, सिर पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

जमीन और रास्ते के पुराने विवाद में हत्या की आशंका, मृतक के पुत्र ने गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप

सीतापुर। थाना सिधौली क्षेत्र के ग्राम खिड़की पुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 65 से 67 वर्षीय बुजुर्ग रम्मा पुत्र बदलू का शव उनके खेत में बनी झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खिड़की पुरवा निवासी रम्मा का शव उनके खेत में बनी झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पुत्र सुंदर ने गांव के ही कुलदीप और रामू पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों से उनके परिवार का जमीन और रास्ते को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। वहीं, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के सिर पर चोट पाई गई है। परिनजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आसिफ खान रिपोर्टर वंदे भारत न्यूज़