Suzuki Burgman Street 2026 India Launch

5 Min Read


नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा।

दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है।

एलईडी हेडलाइट और एग्जॉस्ट में बदलाव

कंपनी ने LED हेडलाइट और टेल-लैंप सेटअप को रिवाइज किया है। इससे इसे एक नया और स्पोर्टी लुक मिला है। इसके अलावा, अब इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा एंगुलर और बॉक्सी एग्जॉस्ट मफलर दिया गया है। सुविधा के लिए कंपनी ने पेट्रोल भरवाने की जगह को अब टेल-लैंप के नीचे शिफ्ट कर दिया है, जिससे राइडर को बार-बार सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

की-लेस इग्निशन और डिजिटल डिस्प्ले

नए बर्गमैन में अब की-लेस इग्निशन की सुविधा मिलेगी। इसमें एक मल्टीफंक्शन की-फोब दिया गया है, जिससे सीट, फ्यूल कैप और हैंडल लॉक को ऑपरेट किया जा सकता है।

स्कूटर में स्मोक्ड विंडस्क्रीन और मैटेलिक फिनिश वाले एम्बलेम दिए हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसके टर्न इंडिकेटर्स को भी अब पहले से कॉम्पैक्ट बनाया गया है।

  • TFT डिस्प्ले: बर्गनमैन के टॉप वेरिएंट्स में कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है।
  • LCD यूनिट: दूसरे ट्रिम्स में कंपनी ने पुराने LCD यूनिट को बरकरार रखा

124cc इंजन और बेहतर पिकअप

स्कूटर में 124cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.4hp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कंपनी का दावा है कि नए स्टार्टर क्लच की वजह से अब यह स्टार्ट होते समय कम शोर करेगा। साथ ही, इसकी 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (एक्सेलरेशन) को पहले से बेहतर बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता रहेगा।

पहले से 500 ग्राम हल्का हुआ फ्रेम

नया बर्गमैन स्ट्रीट अब सुजुकी एक्सेस 125 के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर करता है। नया फ्रेम पुराने के मुकाबले 500 ग्राम हल्का है, लेकिन इसकी मजबूती 25% तक बढ़ गई है।

  • टायर: इसमें दोनों तरफ 12-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सेटअप मिलता है।
  • ब्रेकिंग: इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ सुजुकी का कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इसमें अभी भी ABS की कमी खलेगी।

24.6 लीटर हुई डिक्की की क्षमता

प्रैक्टिकलिटी के मामले में भी बर्गमैन अब बेहतर हो गया है। इसका अंडर-सीट स्टोरेज 21.5 लीटर से बढ़ाकर 24.6 लीटर कर दिया गया है।

  • वजन: इसके LCD वेरिएंट का वजन 114 किलोग्राम और TFT वेरिएंट का वजन 115 किलोग्राम है। यह एक्सेस 125 (106-107 किग्रा) के मुकाबले थोड़ा भारी है।
  • ग्राउंड क्लीयरेंस: स्कूटर में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक है। मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट और सामान रखने के लिए ट्विन क्यूबी होल्स मिलते हैं।

नॉलेज पार्ट: क्या होता है की-फोब और TFT डिस्प्ले?

  • की-फोब: यह एक स्मार्ट रिमोट की तरह होता है। इसे जेब में रखकर ही आप बिना चाबी लगाए स्कूटर स्टार्ट कर सकते हैं और डिक्की या लॉक खोल सकते हैं।
  • TFT डिस्प्ले: यह मोबाइल स्क्रीन जैसा हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले होता है, जिस पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स बेहतर तरीके से दिखाई देते हैं।
  • मैक्सी-स्कूटर: ऐसे स्कूटर्स जो दिखने में बड़े होते हैं और जिनमें राइडर के लिए पैर फैलाने की ज्यादा जगह और बड़ी विंडस्क्रीन होती है, उन्हें मैक्सी-स्कूटर कहा जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment