Tue, 24 Nov 20266:27 PM
Tue, Nov 24, 2026Updated 6:27 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

सुमेरपुर में चोरी के शक में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, तीन युवकों ने पीट-पीटकर किया घायल

WhatsAppFacebookX

सुमेरपुर में चोरी के शक में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, तीन युवकों ने पीट-पीटकर किया घायल, वीडियो वायरल

सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में चोरी के शक में तीन युवकों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने अधेड़ व्यक्ति पर चोरी का शक जताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों की पिटाई से अधेड़ का चेहरा सूज गया। इस दौरान अधेड़ खुद को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों से लगातार गुहार लगाता रहा, लेकिन युवक उसकी पिटाई करते रहे।

आरोप है कि मारपीट करने के बाद युवक अधेड़ व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़ | हमीरपुर