Fri, 27 Nov 202610:52 PM
Fri, Nov 27, 2026Updated 10:52 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

मुस्करा पुलिस ने 17 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार गहरौली गांव से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया गया पेश

WhatsAppFacebookX

मुस्करा पुलिस ने 17 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गहरौली गांव से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया गया पेश

हमीरपुर। जिले में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 साल पुराने मुकदमे से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 नवंबर 2026 को केस संख्या 1000744/2007, मुकदमा अपराध संख्या 164/2007, धारा 498 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त नत्थू उर्फ नाथूराम पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी ग्राम गहरौली, थाना मुस्करा, जनपद हमीरपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार चौरसिया एवं कांस्टेबल अंशुल सिंह शामिल रहे।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़ | हमीरपुर