रिटायर फौजी पूरन सिंह द्वारा सिर क़े बल लगाई गिरीराज जी की परिक्रमा


गोवर्धन। धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब रिटायर्ड कप्तान पूरन सिंह ने गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। परिक्रमा के दौरान उनके साथ अन्य फौजी साथी भी मौजूद रहे। सभी ने पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ गिरिराज महाराज का स्मरण करते हुए परिक्रमा की।
गिरिराज जी की परिक्रमा पूरी करने के बाद पूरन सिंह राधाकुंड पहुंचे। यहां उन्होंने राधाकुंड में आचमन किया और राधारानी के श्रीचरणों में दंडवत प्रणाम कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने राधारानी से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और जीवन में सदैव भक्ति बनाए रखने की कामना की।
राधाकुंड के पवित्र घाटों पर पहुंचकर उन्होंने राधारानी के दर्शन किए और हाथ जोड़कर श्रीजी से प्रार्थना की कि जीवन में हमेशा ब्रजभूमि की सेवा और गिरिराज महाराज की भक्ति करने का अवसर मिलता रहे। उनके साथ आए फौजी साथियों ने भी राधारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान राधाकुंड में श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। ब्रजभूमि की धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरन सिंह ने दंडवती परिक्रमा के माध्यम से अपनी धार्मिक आस्था प्रकट की। उनके इस भक्तिमय सफर में गिरिराज महाराज और राधारानी के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाई दिया।

