Thu, 26 Nov 202610:25 PM
Thu, Nov 26, 2026Updated 10:25 PM IST
होम › राजस्थान

वार्ड 57 की समस्याओं को लेकर SDPI प्रत्याशी राधा खटीक ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

WhatsAppFacebookX

वार्ड 57 की समस्याओं को लेकर SDPI प्रत्याशी राधा खटीक ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा शहर के सांगानेर क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 57 में व्याप्त जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अब आवाज उठने लगी है।
वार्डवासियों को राहत दिलाने और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग को लेकर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की पार्षद प्रत्याशी राधा खटीक ने मंगलवार को नगर निगम महापौर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राधा खटीक ने वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं, आमजन को रोजाना होने वाली परेशानियों तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं की ओर महापौर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में रहने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। ऐसे में क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
राधा खटीक ने महापौर से वार्ड की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आवश्यक विकास कार्य शुरू करवाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड के विकास, जनसुविधाओं में सुधार और आमजन की आवाज बुलंद करने के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा, जिससे वार्डवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।