Fri, 27 Nov 202610:49 PM
Fri, Nov 27, 2026Updated 10:49 PM IST
होम › मध्य प्रदेश

एक विवाह… ऐसा भी. नौ दिवसीय भव्य ऐतिहासिक विवाहोत्सव का हुआ समापन जितेंद्रसिंह राजावत ने अपने गुरुजनों के सम्मान के साथ किया कार्यक्रम का समापन

WhatsAppFacebookX

बंगरेड- बड़नगर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने लोटस रिज़ॉर्ट, बंगरेड में आयोजित राजावत परिवार के विवाहोत्सव कार्यक्रम का निर्विघ्न समापन हुआ यह कार्यक्रम दिनांक 18 नवंबर, बुधवार से प्रारंभ होकर 26 नवंबर, गुरुवार को नौ दिवस में समाप्त हुआ। इस अवसर पर जितेंद्रसिंह राजावत ने अपने स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ाए शिक्षकों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन किया और कहा कि आज जो भी उपलब्धियां मेरे जीवन में प्राप्त हुई हैं, वह सब मेरे गुरुओं की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही प्राप्त हुई हैं। इस कार्यक्रम में 41 हज़ार 500 अतिथियों का सहभोज हुआ, जिसमें आस पास के क्षेत्र से 300 गांव सम्मिलित हुए। इस विवाह समारोह ने कई सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास किया जो समाज को कई नवाचारों के लिए प्रोत्साहित करेगी दहेज मुक्त विवाह तिलक समारोह में 51 लाख रुपये की राशि वधु पक्ष(तामलपुर/इंदौर) को ससम्मान लौटाने के साथ ही विवाह में किसी प्रकार का कोई दहेज नहीं लिया गया !विवाह की 16 हजार पत्रिकाओं में जल बचाओं_वृक्ष लगाओं का संदेश दिया गया ताकि समाज में इस हेतु जागरूकता आए प्लास्टिक मुक्त विवाह इस विवाह में प्लास्टिक से बने डिस्पोजल के स्थान पर कागज के दूने/पत्तल/ग्लास एवं लकड़ी के चम्मच का उपयोग किया गया। सनातन संस्कृति अनुरूप सहभोज विदेशी संस्कृति अनुरूप बफेट खड़े होकर भोजन नहीं किया गया, सनातन संस्कृति अनुरूप बैठक भोजन आयोजित किया गया। चाइनीज फास्ट फूड का बहिष्कार अस्वास्थ्यकारक चाइनीज फूड नूडल्स,मंचूरियन,मोमोज़ इत्यादि) का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी भोजन को प्राथमिकता दी हल्दी/मेहंदी का दिखावा बंद फिजूलखर्ची और दिखावे वाली हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम न करते हुए शास्त्रानुसार हल्दी/मेहंदी कार्यक्रम सम्पन्न किया गया !डी.जे. मुक्त विवाह वर निकासी बारात शालीनता पूर्वक एवं गरिमामयी निकाली गई !प्री-वेडिंग फोटोशूट बंद विवाह से पहले होने वाले दिखावटी एवं अमर्यादित फोटोशूट को नहीं किया गया। आतिशबाजी मुक्त विवाह पर्यावरण के दृष्टिगत आतिशबाजी नहीं की गई..!
इसके अलावा वर/वधु की स्टेज एंट्री (पायरो) पर होने वाली फिजूलखर्ची को भी न करते हुए एंट्री को बेहद सादगी स्वरूप किया गया..लोटस परिवार ने पेड़/पानी/प्लास्टिक तीनों के प्रति अपना सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि *पेड़ लगाओ..पानी बचाओ और प्लास्टिक हटाओ.किन्नर समाज के सहभोज के साथ शुभारंभ* किए गए इस विवाहोत्सव में बड़नगर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र,बदनावर,देपालपुर,धार क्षेत्र के 300 गांव सम्मिलित हुए !विशेष अतिथि के रूप में माननीय *थावरचंद जी गेहलोत* (पूर्व राज्यपाल – कर्नाटक), विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या*, पूर्व विधायक *मुरली मोरवाल*, पूर्व विधायक *मुकेश पंड्या*, पूर्व विधायक *शांतिलाल धाबाई*, पूर्व विधायक विरेंद्रसिंह सिसौदिया* बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत*, तराना विधायक महेश परमार*, आलोट विधायक *जितेंद्र गेहलोत*, नागदा-खाचरौद पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत* इत्यादि गणमान्य जनों के साथ ही अधिकारी एवं समस्त जनप्रतिनिधि गणों का आतिथ्य प्राप्त हुआ..!