झारखंड के तीन दिव्यांग क्रिकेटर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, श्रीलंका में दिखाएंगे दमखम

editor
1 Min Read

रांची | 9 नवंबर 2025 |Vande Bharat News झारखंड के लिए गर्व का क्षण — राज्य के तीन दिव्यांग क्रिकेटर पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। ये खिलाड़ी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट महासंग्राम में हिस्सा लेंगे, जो 13 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा।

टीम में झारखंड के तीन सितारे शामिल हैं —🏏 अतहर अली (रामगढ़)🏏 महावीर मोदी (बोकारो)🏏 नाजिर (साहेबगंज)ये तीनों खिलाड़ी रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होकर चेन्नई पहुंचेंगे, जहां से श्रीलंका के लिए उड़ान भरेंगे।

टीम चयन की घोषणा होते ही पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ियों के परिवारों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने गर्व और उत्साह जताया है। सभी ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी श्रीलंका की सरज़मीं पर भारत का परचम बुलंद करेंगे।

झारखंड के इन दिव्यांग खिलाड़ियों की कहानी संघर्ष, जज़्बे और समर्पण की मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन्होंने अपने खेल कौशल से साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।🎯 #JharkhandPride #DivyangCricket #TeamIndia #SriLankaSeries #VandeBharatNews #Inspiration

Leave a Comment