Sat, 28 Nov 202611:27 AM
Sat, Nov 28, 2026Updated 11:27 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: जनसुनवाई में डीएम अशोक कुमार सख्त, वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

WhatsAppFacebookX

हमीरपुर: जनसुनवाई में डीएम अशोक कुमार सख्त, वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कई शिकायतों पर वीडियो कॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से सीधे बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों को केवल औपचारिकता समझकर न निपटाया जाए, बल्कि पीड़ितों को वास्तविक राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

डीएम ने चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने या फरियादियों को परेशान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)