Ashok Kharat Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy; Eknath Shinde

10 Min Read


पूजा-पाठ के नाम पर रेप के आरोपों में घिरे कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात के बड़े नेताओं से कनेक्शन सामने आए हैं। सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया का दावा है कि खरात की महाराष्ट्र के पूर्व CM एकनाथ शिंदे से 17 बार बात हुई थी। खरात और महाराष्ट्र महिला आयोग की

.

अंजलि के मुताबिक, कॉल डेटा रिकॉर्ड से 8 नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें NCP (अजित गुट) के सुनील तटकरे, BJP के चंद्रकांत पाटिल और आशीष शेलार, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शिरसाट, दीपक लोंढे और शिवसेना (उद्धव गुट) के मिलिंद नार्वेकर शामिल हैं।

दावा- अजित पवार के प्लेन क्रैश से एक दिन पहले और बाद में खरात के अकाउंट में 73 बार ट्रांजैक्शन अंजलि का दावा है, ‘अजित पवार के प्लेन क्रैश के एक दिन पहले, यानी 27 जनवरी, हादसे वाले दिन और एक दिन बाद अशोक खरात ने समता पटसनस्थे बैंक खाते में कई बड़े लेनदेन किए थे। हादसे वाले दिन ट्रांजैक्शन के 28 मैसेज, एक दिन पहले 17 और एक दिन बाद यानी 29 जनवरी को 13 मैसेज आए।’

अंजलि दमानिया ने सबूत के तौर पर खरात के समता बैंक खाते के क्रेडिट मैसेज की डिटेल दी है।

अंजलि दमानिया ने सबूत के तौर पर खरात के समता बैंक खाते के क्रेडिट मैसेज की डिटेल दी है।

अंजलि कहती हैं, ‘21 से 29 जनवरी तक कुल 92 बार अकाउंट में क्रेडिट के मैसेज आए। ये मैसेज तभी आते हैं, जब बैंक खाते में पैसे भेजे गए हों। अगर इन मैसेज का सोर्स पता चले तो बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। मैंने SIT से इस लेनदेन की जांच करने की मांग की है।’

अनजान शख्स ने भेजी कॉल डिटेल रिपोर्ट, किसने भेजी सरकार जांच कराएगी अंजलि कहती हैं, ‘मुझे वॉट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें अशोक खरात के कॉल डेटा रिकॉर्ड्स थे। मैंने AI की मदद से पता लगाया कि खरात के मोबाइल फोन से कब, किसे और कितनी बार कॉल किया गया। इसी से पूर्व CM एकनाथ शिंदे से फोन पर 17 बार बातचीत होने का पता चला।’

‘कॉल डेटा से ये भी पता चला कि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर और खरात के बीच 33,727 सेकेंड तक बात हुई। उनकी बहन प्रतिभा चाकणकर ने खरात को 236 बार कॉल किया।‘

अंजलि ने CDR के बारे में SIT से बात की है। DGP सदानंद दाते को इसकी जानकारी देने के लिए समय मांगा है।

क्या इस लिस्ट में BJP-NDA से जुड़े बड़े लीडर भी हैं? अंजलि कहती हैं, ‘मैंने CDR में देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड जैसे बड़े नेताओं के नाम तलाशे, लेकिन उनसे जुड़ी कोई कॉल डिटेल नहीं मिली।‘

CDR से जुडे़ खुलासों पर CM देवेंद्र फडणवीस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि CDR लीक होना संवेदनशील मुद्दा है। सरकार पता लगाएगी कि अंजलि को ये जानकारी किसने और कैसे पहुंचाई।

दरअसल, अंजलि का बैकग्राउंड पॉलिटिकल रहा है। वे आम आदमी पार्टी में थीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से AAP के टिकट पर नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं थीं।

कैप्टन बाबा के मंदिर गए शिंदे, शिवसेना नेता बोले- धार्मिक कार्यक्रम में गए थे उद्धव सरकार गिरने के बाद नवंबर 2022 में तब CM रहे एकनाथ शिंदे मीरगांव पहुंचे थे। अशोक खरात के साथ पूजा करते उनकी फोटो भी वायरल हुई हैं। इस पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नासिक जिलाध्यक्ष अजय बोरास्ते कहते हैं, ‘शिंदे साहब को विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसीलिए वे गए थे। अगर कोई मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में जा रहा है, तो इसमें गलत क्या है।’

अंजलि की CDR को फेक करार देते हुए अजय आगे कहते हैं, ‘वे पहले ये बताएं कि उन्हें CDR किसने दी। अगर वे इसका सबूत दे सकती हैं, तो हमारी पार्टी इसका जवाब देगी।’

फोटो 2022 की है, जब एकनाथ शिंदे पत्नी के साथ ईशान्येश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

फोटो 2022 की है, जब एकनाथ शिंदे पत्नी के साथ ईशान्येश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

ट्रस्ट मेंबर्स के डॉक्यूमेंट में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली का नाम 18 मार्च को खरात की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की फोटो वायरल हुईं। इनमें वे खरात के पैर धोते और छाता पकड़े दिख रही थीं।

रुपाली अभी मीडिया के सामने नहीं आ रही हैं। अपने बचाव में उन्होंने बयान जारी कर कहा था, ‘शिवनिका संस्थान महादेव मंदिर से जुड़ा ट्रस्ट है। मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते इससे जुड़ी हूं। मुझे अशोक खरात पर लगे आरोपों के बारे में जानकारी नहीं है।’

पहली तस्वीर में खरात के साथ रुपाली हैं और दूसरी लिस्ट खरात के ट्रस्ट से जुड़े लोगों के नाम की है। सातवें नंबर पर रूपाली चाकणकर का नाम है, नीचे अध्यक्ष के तौर पर खरात के साइन हैं।

पहली तस्वीर में खरात के साथ रुपाली हैं और दूसरी लिस्ट खरात के ट्रस्ट से जुड़े लोगों के नाम की है। सातवें नंबर पर रूपाली चाकणकर का नाम है, नीचे अध्यक्ष के तौर पर खरात के साइन हैं।

NCP नेता का दावा- खरात ने CM बदलने के लिए अनुष्ठान किया 25 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा में NCP (शरद पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि 35 विधायकों और नेताओं ने CM बदलने के लिए अशोक खरात से तांत्रिक अनुष्ठान करवाया था। इस पूजा में शामिल लोगों ने अपनी उंगली पर कट लगाया गया था।

आव्हाड के दावों की सच्चाई जानने के लिए हमने खरात बाबा के पास गए नेताओं और अंजलि दमानिया की CDR में बताए गए नामों से जुड़ी लगभग 200 फोटो देखीं। इनमें NCP (अजित गुट) के नेता सुनील तटकरे और रूपाली की उंगलियों पर सफेद बैंडेज लगा दिखा।

पहली फोटो रुपाली चाकणकर और दूसरी NCP लीडर सुनील तटकरे की है। दोनों की उंगलियों पर सफेद पट्टी दिख रही है। अंजलि दमानिया ने इनका जिक्र CDR में किया है।

पहली फोटो रुपाली चाकणकर और दूसरी NCP लीडर सुनील तटकरे की है। दोनों की उंगलियों पर सफेद पट्टी दिख रही है। अंजलि दमानिया ने इनका जिक्र CDR में किया है।

हमने दोनों के हाथ पर इन कट मार्क की वजह जानने की कोशिश की। रुपाली और सुनील दोनों से संपर्क नहीं हो पाया। इसी दौरान NCP (अजित गुट) के प्रवक्ता सूरज चौहान से बात हुई। सुनील तटकरे को लगी चोट पर वे बताते हैं कि उनकी उंगली दरवाजे में फंस गई थी। मैं खुद उन्हें हॉस्पिटल लेकर गया था।

खरात के भक्तों में DCP-ACP रैंक के अधिकारी भी 18 मार्च को खरात की गिरफ्तारी के बाद से अब तक उस पर 13 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 8 सेक्शुअल हैरेसमेंट, 4 आर्थिक धोखाधड़ी और एक मनी लॉन्ड्रिंग का है, जो ED ने दर्ज कराया है। नासिक SIT ने कैप्टन बाबा का नेटवर्क खंगालने के लिए अब तक 30 गवाहों से पूछताछ की है। जांच में 160 GB डिजिटल डेटा रिकवर किया गया है।

शिरडी पुलिस ने खरात की अवैध संपत्ति की छानबीन करते हुए 56 लोगों के नाम पर खुले 100 बैंक एकाउंट्स का खुलासा किया है। इसमें परिवहन विभाग के 2 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। ये भी पता चला है कि नासिक में तैनात DCP और ACP रैंक की 2 महिला पुलिस अफसरों ने मनचाही पोस्टिंग के लिए खरात से संपर्क किया था। इन पर जांच जारी है, इसलिए हम नामों का खुलासा नहीं कर रहे।

………………………

अशोक खरात पर ये स्टोरी भी पढ़ें…

1. ‘बेटी हो, कन्यादान करूंगा बोलकर 3 साल रेप किया‘, कैप्टन बाबा के ऑफिस का सच

‘पहली बार मिली, तो बोला कि तू मेरी बेटी है। तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा। शादी से पहले मुझे ऑफिस में बुलाया और रेप किया।’ ये आपबीती कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात के खिलाफ पहली FIR कराने वाली महिला की है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित और उनका परिवार बदनामी की वजह से सामने नहीं आना चाहता। ज्यादातर घर छोड़कर जा चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. कैप्टन बाबा के 58 अश्लील वीडियो, कहता था, ‘मैं शिव का अवतार, संबंध बनाओ, पवित्र हो जाओगी’

‘शादी के बाद मुझे बेटा नहीं हो रहा था। ससुराल में ताने मिलते थे। तंग आकर मैं कैप्टन बाबा के पास गई। बाबा ने गारंटी दी कि तंत्र-पूजा से सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने मुझे तांबे के लोटे से पानी पिलाया और कुछ खाने को दिया। थोड़ी देर बाद मेरा सिर घूमने लगा और शरीर सुन्न पड़ गया। इसी का फायदा उठाकर बाबा ने मेरा रेप किया और बोला- मैं शिव का अवतार हूं, मेरे साथ संबंध बनाकर तुम पवित्र हो गई हो।’ पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Share This Article
Leave a Comment