धनबाद, 14 नवंबर 2025।धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आज जिला कांग्रेस मुख्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें नेहरू जी के राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान को विस्तार से याद किया गया।
नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी”—जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंहजिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रथम औद्योगिक नगरी सिंदरी की स्थापना पंडित नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जिसने हरित क्रांति को मजबूती दी और भारत के औद्योगिक विकास को गति प्रदान की।उन्होंने कहा—“नेहरू जी ने थर्मल, पनबिजली, शिक्षण संस्थानों, विज्ञान और कृषि के क्षेत्र में जो आधार तैयार किया, वह आज भी जीवंत और राष्ट्र के विकास का स्तंभ है।”
उन्होंने आगे कहा कि पंडित नेहरू लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उनके लिए लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं बल्कि सर्वोच्च मूल्य था।जिलाध्यक्ष ने कहा—“नेहरू जी के सिद्धांत—राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय, पंथनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक जीवन शैली और वैज्ञानिक दृष्टिकोण—आज भी देश को दिशा देते हैं।”
उन्होंने पंडित नेहरू के बाल प्रेम को याद करते हुए कहा कि देशभर में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से पुकारते थे।
विचार गोष्ठी में अनेक नेताओं ने रखे विचारजयंती समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं ने भी अपने विचार रखे और पंडित नेहरू के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से—भोलाराम, रामजी भगत, कालीचरण यादव, लक्ष्मण तिवारी, अक्षयवर प्रसाद, दिनेश यादव, कयूम खान, संतोष चौधरी, हरेंद्र शाही, प्रवीण चौधरी, देवेंद्र कुमार, अनवर शमीम, नवीन पासवान, गोपाल कृष्ण चौधरी, अरविंद कुमार सैनी, अनिल सिंह, सत्यानंद पांडे, प्रमोद यादव, मृत्युंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार हाडी, आशीष सिंह, बिट्टू सिंह, अनूप कुमार पांडे, श्याम साव, वीरेंद्र यादव, सुरज वर्मा, मधुसूदन सिंह चौधरी, बंटी दास सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।


















