धनबाद, 15 नवंबर 2025: झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला कौशल कार्यालय ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत 171 प्रतिभागियों के बीच ऑफर लेटर वितरित किए। उपायुक्त धनबाद और स्थानीय विधायक ने संयुक्त रूप से युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
यह चयन झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निर्देशन और जिला कौशल पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में किया गया। सिलाई ट्रेड में 94, हेल्थ केयर सेक्टर में 31, वेयरहाउस एसोसिएट में 6, ब्यूटी एंड वेलनेस में 22 तथा अन्य प्रशिक्षित 8 प्रतिभागियों को अलग–अलग संस्थानों द्वारा चयनित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 4 प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट भी प्रदान किए गए।
युवाओं ने इस अवसर को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



















