धनबाद के रास्ते चर्लपल्ली से दरभंगा के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू

editor
1 Min Read

धनबाद, 19 नवंबर 2025यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली से दरभंगा के लिए धनबाद होकर एक विशेष वन-वे ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 07999 चर्लपल्ली-दरभंगा वन-वे स्पेशल का आज से परिचालन शुरू कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन 19 नवंबर 2025 को रात 19:30 बजे चर्लपल्ली से खुलेगी। यह ट्रेन 20 नवंबर को रात 22:00 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद 21 नवंबर की सुबह 08:30 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में 11 शयनयान कोच और 07 साधारण श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment