सेवा का अधिकार सप्ताह : नगर निगम ने लाभुकों को त्वरित सेवाएँ प्रदान कर बनी ‘सक्सेस स्टोरी’

editor
2 Min Read

धनबाद, 22 नवंबर 2025 “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत चल रहे “सेवा का अधिकार सप्ताह” में धनबाद नगर निगम ने बेहतरीन पहल करते हुए कई लाभुकों को मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराकर त्वरित सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

शनिवार को धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या–17 में आयोजित शिविर के दौरान श्रीमती सिम्मी खातून ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। आवेदन की जाँच, दस्तावेज़ सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी ने सुधारा हुआ जन्म प्रमाण पत्र आवेदिका को वहीं पर उपलब्ध करा दिया।

इसी प्रकार वार्ड संख्या–22 (स्टील गेट कैंप) में भी एक महिला द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र में सुधार से संबंधित आवेदन को तत्काल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में लगे शिविरों में भी आज कई लाभुकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

नगर निगम के इस त्वरित और पारदर्शी सेवा प्रदायन मॉडल ने “सेवा का अधिकार सप्ताह” को वास्तविक अर्थों में जन–उपयोगी और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment