![]()
डूंगरपुर जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत चौरासी थाना पुलिस ने शराब से भरी एक कार पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि स्टेट हाईवे-54 पर टेम्बा गांव के पास पुलिस टीम ने गुजरात की ओर जा रही एक कार को देखा। पुलिस को देखकर ड्राइवर कार को खेतों में छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टेम्बा गांव के खेतों में घेराबंदी कर कार को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 5 कार्टन और 6 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। साथ ही ड्राइवर गुजरात निवासी सुलए मछार को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
टेम्बा गांव के पास शराब से भरी कार पकड़ी:खेत में छोड़कर भागने लगा ड्राइवर, घेराबंदी कर दबोचा
Leave a Comment
Leave a Comment















