Sat, 17 Oct 20266:36 PM
Sat, Oct 17, 2026Updated 6:36 PM IST
होम › बिहार

आरा से गुजरात तक बाइक रैली, नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकले पुलिस जवान; डीएम ने दिखाई हरी झंडी

WhatsAppFacebookX

News video GIF

आरा। नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आरा के रमना मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभावना आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने नशा मुक्ति जागरूकता बाइक रैली को गुजरात के लिए रवाना किया।

गुजरात तक बाइक से पहुंचाएंगे जागरूकता का संदेश

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि बाइक रैली में शामिल पुलिस जवान विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए गुजरात पहुंचेंगे। यह यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल से जुड़े समता दिवस के आयोजन के अवसर पर जागरूकता संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

पुलिस जवानों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर आरा कलेक्ट्रेट सभागार में बाइक रैली में शामिल पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया गया। रैली में शामिल अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवान संजय ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने पर जोर दिया गया।

संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट, आरा, बिहार।