Sat, 31 Oct 20263:15 PM
Sat, Oct 31, 2026Updated 3:15 PM IST
होम › राजस्थान

​अखंड सौभाग्य का पर्व: केलवाड़ा में सुहागिनों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ

WhatsAppFacebookX

​अखंड सौभाग्य का पर्व: केलवाड़ा में सुहागिनों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ

बारां -​केलवाड़ा:

पति की लंबी उम्र और अटूट रिश्ते की कामना का पावन पर्व करवा चौथ कस्बे में अत्यंत धूमधाम और निष्ठा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला (बिना अन्न-जल के) रहकर कठोर व्रत रखा और विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की।

​शाम ढलते ही सज-धजकर तैयार हुईं महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सामूहिक रूप से पूजा की। इसके बाद रात के समय आसमान में चांद का दीदार कर छलनी से अपने पति का चेहरा देखा और उनके हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला। इस अवसर पर चौथ माता मंदिर समेत विभिन्न स्थानीय मंदिरों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली, जहाँ सभी ने अपने सुहाग की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं कीं।

– दुर्गा राठौर -9784631010