अमरजीत सिंह के मुख्य आतिथ्य में हरदी बाजार क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन: युवाओं को खेल से जोड़ने और नशा मुक्ति पर दिया गया विशेष जोर

कोरबा जिले के हरदी बाजार में आयोजित प्रथम वर्ष की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साह और भव्य माहौल के साथ संपन्न हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने कड़ा मुकाबला किया, जिसमें कोहड़िया की टीम रनर-अप (उप-विजेता) रही。
समापन समारोह में अमरजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में अमरजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में युवा मोबाइल, फेसबुक और इंस्टाग्राम में अधिक व्यस्त रहते हैं, ऐसे में ग्रामीण स्तर के खेल आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर खेल के मैदान से जुड़ें और क्षेत्र में साल में कम से कम दो बार ऐसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने विजेता टीम को अति-उत्त्साहित न होने और उप-विजेता (कोहड़िया) को निराश न होकर अगले साल और बेहतर तैयारी के साथ उतरने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक एवं युवा नेता शिव भाई ने अमरजीत सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने बताया कि अमरजीत सिंह हमेशा से गरीब, असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों और शिक्षा के क्षेत्र में मदद के लिए बिना किसी दिखावा के तत्पर रहते हैं। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज, गांव तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने को कहा गया।
इस भव्य समापन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी युवा उपस्थित रहे।

