Fri, 20 Nov 20266:22 PM
Fri, Nov 20, 2026Updated 6:22 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

अंगदपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग घायल; दो की हालत गंभीर

WhatsAppFacebookX

सकीट। एटा-सकीट मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेनाकला निवासी सोनपाल और मीरा देवी बाइक से एटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अंगदपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत को देखते हुए उनका उपचार जारी है।

सकीट क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद मार्ग से गुजरने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।