Thu, 19 Nov 202612:19 PM
Thu, Nov 19, 2026Updated 12:19 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुकीं रानी लक्ष्मीबाई, शौर्य और बलिदान की अमर गाथा को किया याद

WhatsAppFacebookX

अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुकीं रानी लक्ष्मीबाई, शौर्य और बलिदान की अमर गाथा को किया याद

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में ‘विमर्श विविधा’ के अंतर्गत ‘जिनका देश ऋणी है’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अदम्य साहस, संघर्ष एवं देशभक्ति को याद किया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से वीरतापूर्वक मुकाबला किया और कालपी से लेकर ग्वालियर तक अपनी वीरता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि 18 जून 1858 को अंग्रेजों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाली रानी लक्ष्मीबाई का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और देश के सम्मान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, प्रिंस, होरीलाल, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, सत्येंद्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता: निजाम खान
वंदे भारत न्यूज़ | हमीरपुर