Annie Sloan, 6 day workshop in Udaipur, guests are learning art and painting

3 Min Read


  • Hindi News
  • Happylife
  • Annie Sloan, 6 Day Workshop In Udaipur, Guests Are Learning Art And Painting

उदयपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अब छुटि्टयों में लोग दिग्गज कलाकारों से रचनात्मकता, रंगों का मेल और घर सजाने की बारीकियां सीख रहे हैं। - Dainik Bhaskar

अब छुटि्टयों में लोग दिग्गज कलाकारों से रचनात्मकता, रंगों का मेल और घर सजाने की बारीकियां सीख रहे हैं।

अब छुट्टियों का मतलब सिर्फ पहाड़ों पर या समुद्र किनारे मौज-मस्ती करना नहीं रह गया है। अनुभव आधारित यात्राओं के दौर में सौंदर्य प्रेमी लोग डिजाइन यात्राओं पर निकल रहे हैं। इन ट्रिप्स में आरामदायक सुइट्स में ठहरने के साथ दिग्गज कलाकारों से रचनात्मकता, रंगों का मेल और घर सजाने की बारीकियां सीखने को मिलती हैं।

राजस्थान के उदयपुर में रंग विशेषज्ञ एनी स्लोअन 6 दिन की वर्कशॉप कराती हैं। इसमें मेहमानों को स्थानीय स्तर पर बनी छोटी कैबिनेट को पेंट करने की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है। इस रिट्रीट में 450 साल पुराने सिटी पैलेस का दौरा और स्थानीय कलाकारों के स्टूडियो की विजिट भी शामिल हैं। एनी के मुताबिक भारत के ‘पपरीका रेड’ (मिर्च जैसा लाल) और ‘फ्रीडा ब्लू’ (चटक नीला) जैसे रंग घरों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

राजस्थान के उदयपुर में रंग विशेषज्ञ एनी स्लोअन 6 दिन की वर्कशॉप कराती हैं।

राजस्थान के उदयपुर में रंग विशेषज्ञ एनी स्लोअन 6 दिन की वर्कशॉप कराती हैं।

इटली के शाही महलों में सीखें डिजाइनिंग के गुण

इटली के पीडमोंट में डिजाइनर केट वॉटसन-स्मिथ 4.5 लाख रु. में 3 दिन का डिजाइन कोर्स करा रही हैं। यहां 16वीं सदी के 22 ऐतिहासिक महलों के जरिए बरोक शैली और विंटेज सजावट सिखाई जाती है। मेहमान पुरानी फैक्ट्री में बने होटल में ठहरते हैं और विला की मरम्मत से बारीकियां समझते हैं।

मराकेश के कारीगरों से सीखें रंगों का जादू

‘क्वीन ऑफ कलर’ सोफी रॉबिन्सन मोरक्को में करीब 3.8 लाख रुपए में डिजाइन रिट्रीट करा रही हैं। यहां मेहमानों को कालीन बुनने वालों, टाइल्स और चमड़े के कारीगरों से मिलवाया जाता है। वे मशहूर हस्तियों के निजी घरों का दौरा कर सजावट की बारीकियां समझते हैं।

न्यूयॉर्क की आर्ट गैलरी में सीखें घर सजाने के प्रोफेशनल टिप्स

अमेरिका के न्यूयॉर्क में विलो केम्प ‘आर्ट वॉक’ के जरिए लोगों को घर सजाने की कला सिखा रही हैं। वे बताती हैं कि पेंटिंग फ्रेम करने का सही तरीका क्या है और उसे दीवार पर कितनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए। घर पुराना हो या आधुनिक, आर्ट को सही जगह लगाकर माहौल बदला जा सकता है। इस यात्रा में मोर्गन लाइब्रेरी जैसी जगहों पर न्यूयॉर्क की प्रयोगात्मक कला को करीब से देखने का मौका मिलता है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment