बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा का अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 75 हजार का गांजा जब्त

रिपोर्टर विजय सोलंकी
बड़नगर। उज्जैन जिले की बड़नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार 15 नवंबर को झलारिया फंटे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जुनेश मलिक (22), निवासी जिला कंधमाल, उड़ीसा के रूप में हुई। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर बड़नगर में बेचने आया था। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गांजा खरीदने वाले की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन, एएसपी करणदीप सिंह एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार और पुलिस टीम द्वारा की गई।

