Tue, 13 Oct 20261:36 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 1:36 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

भौखारा गांव में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडेय ने खोली मां शेरावाली की प्रतिमा की नेत्र पट्टी

WhatsAppFacebookX

News video GIF

बहराइच। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के भौखारा गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्री नवदुर्गा पूजा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है। गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी ग्रामीणों ने मिलकर धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भौखारा निवासी एवं पूर्व प्रधान पंडित ओमप्रकाश पांडेय ने मां शेरावाली की प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोली और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव में इस परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

वर्षों से निभा रहे हैं परंपरा

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडेय पिछले कई वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा की नेत्र पट्टी खोलने की परंपरा निभाते आ रहे हैं। उन्होंने करीब 10 वर्षों तक ग्राम प्रधान के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस बार भी उन्हें यह धार्मिक परंपरा निभाने का अवसर मिला।

कमेटी के पदाधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, पुजारी पंडित जगराम त्रिपाठी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडेय सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर माता रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भौखारा गांव में वर्षों से आयोजित हो रहा यह धार्मिक कार्यक्रम स्थानीय लोगों की आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना हुआ है।

रिपोर्ट: पवन कुमार त्रिपाठी, तहसील रिपोर्टर नानपारा, बहराइच | वंदे भारत न्यूज़