Tue, 13 Oct 20264:36 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 4:36 PM IST
होम › राजस्थान

भीलवाड़ा में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं की फ्रेशर पार्टी आयोजित, अनुप्रिया छीपा बनीं मिस फ्रेशर

WhatsAppFacebookX

News video GIF

भीलवाड़ा, राजस्थान। श्रीमती नारायणी देवी वर्मा महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, महिला आश्रम में बीएड प्रथम वर्ष की छात्र-अध्यापिकाओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमबीए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता पारीक और बीपीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. चंद्रकांता त्रिपाठी रहीं। बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि पांडे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अनुप्रिया छीपा बनीं मिस फ्रेशर

सांस्कृतिक प्रभारी रेनू शर्मा ने बताया कि सत्र 2026 की फ्रेशर पार्टी में अनुप्रिया छीपा को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि इशिता राठौर रनर-अप रहीं। वहीं, अक्षिता नुवाल ने मिस शाइनिंग स्टार का खिताब हासिल किया।

शिक्षकों का रहा विशेष सहयोग

मीडिया प्रभारी डॉ. निर्मला तापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. रेखा गौर, सरोज मेवाड़ा, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकला सिंह, गायत्री पाठक, कंचन शर्मा, मनीषा जाट, नेहा जोशी, योगेंद्र शर्मा और मोहित का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में छात्राओं के बीच उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

रिपोर्ट: महेश पुरी | वंदे भारत न्यूज़