भितरवार में तेज रफ्तार धान से भरे ट्रैक्टर का कहर, पति-पत्नी को मारी टक्कर; पति गंभीर घायल, ग्वालियर रेफरहादसे के बाद पत्रकार रिंकू गुर्जर और उनके भाइयों ने पेश की मानवता की मिसाल


घटना की जानकारी मिलते ही भितरवार के पत्रकार रिंकू गुर्जर और उनके भाई सतीश गुर्जर व आशीष गुर्जर मदद के लिए आगे आए। तीनों ने बिना समय गंवाए घायल विक्रम रावत की मदद की। रिंकू गुर्जर ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं उनके भाई सतीश और आशीष गुर्जर ने भितरवार थाना प्रभारी दीपेंद्र कुशवाह को घटना की सूचना देकर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम रावत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
इस तरह तीनों भाइयों की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
लोकेशन भितरवार
रिपोटर राहुल कुशवाह ग्वालियर

