Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts

12 Min Read


  • Hindi News
  • Career
  • Bihar Special Assistant Police Recruitment 15,821 Posts | Govt Jobs Today

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में विशेष सहायक पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती की, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11,127 भर्ती के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होने की। साथ में बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. बिहार में SAP के 15,821 पदों पर भर्ती, 1 जून से रैली शुरू

बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) के 15,821 पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार पूर्व सैनिकों के साथ CAPF से रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा। पहले केवल पूर्व सैनिक ही इस भर्ती में शामिल हो सकते थे।

भर्ती रैली 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। रैली हर दिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। सिलेक्ट किए गए जवानों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

पोस्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
जेसीओ 148
SAP जवान 15,135
रसोइया 538
कुल पदों की संख्या 15,821

नहीं पहुंचने वालों को भी मौका

अगर कोई उम्मीदवार तय तारीख पर भर्ती रैली में शामिल नहीं हो पाता है तो उसे हर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
ईबीसी 2,936
एससी 2,688
बीसी 1,525
सीबीडब्ल्यू 510
एसटी 163
ईडब्ल्यूएस 1,582
जनरल 6,417
टोटल 15,821

डिवीजन वाइस रैली :

डिवीजन डिस्ट्रिक्ट रैली डेट
पूर्निया, भागलपुर, दरभंगा पूर्निया, कटिहार, अरेरिया, किशनगंज, भागलपुर, नवगाचिया, बांका, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर 01 जून 2026
कोशी, मूंगेर, सारन सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, मूंगेर, बेगुरायस, खागरिया, लक्षिसराय, शेखपुरा, जमुई, सारन, सिवान, गोपालगंज 02 जून 2026
तिरहट मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बागहा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, श्योपुर 03 जून 2026
मगध गया, जेहनाबाद, अरवाल, औरंगाबाद, नवादा 04 जून 2026
पटना पटना, नालंदा 05 जून 2026
भोजपुर, रोहतास भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर 06 जून 2026

योग्यता :

  • उम्मीदवार को बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार चलाने का अनुभव भी होना चाहिए।
  • आपदा प्रबंधन, बम निरोधक कार्य, ड्राइविंग, तैराकी, डाइविंग और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सैलरी :

पद का नाम पदों की संख्या
जेसीओ 35 हजार रुपए प्रतिमाह
SAP जवान 30 हजार रुपए प्रतिमाह
रसोइया 25 हजार रुपए प्रतिमाह

एज लिमिट :

अधिकतम 52 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • वॉक इन इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें आवेदन :

  • रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
  • फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ AWPO ऑफिस में जमा करवाएं।
  • अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुंचें।
  • रैली स्थल पर आपके डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे।
  • उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा।
  • इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
  • पूरी तरह फिट पाए जाने पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

किसी भी जानकारी के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें :

  • पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार पटना: 0612 – 2294172
  • रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट: 06115 – 222251

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. रेलवे में ALP की 11,127 भर्ती, 15 मई से आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 15 मई से आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे।

जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

जोन का नाम पदों की संख्या
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्न रेलवे 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
नॉर्थन रेलवे 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउथर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06
कुल पदों की संख्या 11,127

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई की डिग्री।
  • या 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या
  • इंजीनियरिंग डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/ एसटी : 5 साल की छूट

फीस :

  • अन्य सभी : 500 रुपए
  • एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी : 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीबीटी – 1
  • सीबीटी – 2
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफेशन

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक
पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100
पेपर – 1 लॉ 150 150

सैलरी :

19,900 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 वैकेंसी, आवेदन आज से शुरू

बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट scpsvacancy.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
सुपरिटेंडेंट 31
स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट 29
काउंसलर 28
हाउसफादर/हाउसमदर 55
पैरामेडिकल स्टाफ 31
नर्स 36
स्पेशल एजुकेटर 36
बाल कल्याण अधिकारी 27

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • सुपरिटेंडेंट :सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, लॉ में पीजी, बच्चों/महिलाओं के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस
  • काउंसलर :सोशल वर्क, साइकोलॉजी, काउंसलिंग में ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा, स्कूल में कम से कम 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस
  • बाल कल्याण पदाधिकारी :सोशल वर्क/सोशियोलॉजी या लॉ (LAW) में ग्रेजुएशन, JJ Act, POCSO, बाल श्रम आदि क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस
  • स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट :कॉमर्स/मैथ्स/इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन,अकाउंटिंग वर्क का कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस
  • हाउस फादर / हाउस मदर :12वीं पास, बच्चों के साथ काम करने का 2 साल का एक्सपीरियंस
  • पैरामेडिकल स्टाफ :इंटर के साथ नर्सिंग/मेडिकल रिकॉर्ड/ANM में डिप्लोमा, क्लिनिक या अस्पताल में काम का 1 साल का एक्सपीरियंस
  • स्पेशल एजुकेटर :स्पेशल एजुकेशन में ग्रेजुएशन या बी एड, स्कूल या संस्थान में कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस
  • नर्स :12वीं के साथ ANM सर्टिफिकेट/डिप्लोमा, क्लिनिक या अस्पताल में 1 साल का अनुभव

एज लिमिट :

  • हाउस फादर, हाउस मदर, पैरामेडिकल, एएनएम : 18 – 37 साल सुपरिटेंडेंट, स्टोर कीपर, प्रोबेशन ऑफिसर, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर : 21 – 37 साल
  • जनरल (पुरुष) : 37 साल
  • जनरल (महिला) : 40 साल
  • बीसी, ईबीसी : 40 साल
  • एससी, एसटी : 42 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • इंटरव्यू
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

सैलरी :

18,000 – 35,400 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • डिप्लोमा, डिग्री
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट scpsvacancy.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आने के बाद ‘Login / Register‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. CGPSC ESE 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 13 मई से आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी 46 पदों के लिए 13 मई से ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

एग्जाम या इंटरव्यू में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को फीस वापिस की जाएगी। यह फीस उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के दौरान दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि पोर्टल सहित अन्य फीस वापिस नहीं होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री।
  • कुछ पदों के लिए एएमआईई सर्टिफिकेट जरूरी।
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सैलरी :

56,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस:

  • छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी, ओबीसी (NCL), दिव्यांग : 300 रुपए
  • सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार : 400 रुपए
पद का नाम सब्जेक्ट प्रश्न अंक
पेपर – 1 : प्रीलिम्स एग्जाम जनरल नॉलेज 150 150
पेपर – 2 : इंजीनियरिंग (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) 150 150
पेपर – 2 : मेन्स एग्जाम 75

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस भरकर फॉर्म जमा करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

रेलवे में 1644 भर्ती; BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1644 पदों पर निकली भर्ती, BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। साथ में गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment