Sat, 28 Nov 202611:16 AM
Sat, Nov 28, 2026Updated 11:16 AM IST
होम › उत्तर प्रदेश

बिसवां में नेता प्रतिपक्ष जसमीर अंसारी का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात बिसवां (सीतापुर)। आज 149 बिसवां विधानसभा क्षेत्र के मदारगंज, पोस्ट मरसंडा स्

WhatsAppFacebookX

बिसवां में नेता प्रतिपक्ष जसमीर अंसारी का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात

बिसवां (सीतापुर)। आज 149 बिसवां विधानसभा क्षेत्र के मदारगंज, पोस्ट मरसंडा स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद असलम नदवी के आवास पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जनाब जसमीर अंसारी का आगमन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं और उन्हें संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मोहम्मद असलम नदवी ने नेता प्रतिपक्ष जसमीर अंसारी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा देश सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी मोहब्बत, भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जाना देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के लिए चिंताजनक है। देश की साझा संस्कृति और आपसी सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जसमीर अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हमारे बुजुर्गों ने जिस एकता और सद्भाव से परिपूर्ण हिंदुस्तान का सपना देखा था, उसकी हिफाजत के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और आम जनता की बुनियादी परेशानियों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। इसके साथ ही संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और समानता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव सहित सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ लेवल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बुजुर्ग, नौजवान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने विचार भी साझा किए और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। रिपोर्टर आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़ सीतापुर