Mon, 23 Nov 202612:14 AM
Mon, Nov 23, 2026Updated 12:14 AM IST
होम › महाराष्ट्र

भाजपा नेता नितिन भुतड़ा के एक फोन कॉल से प्रशासन में मची हलचल! महज 12 घंटे में खरूस खुर्द और खरूस बुद्रुक के किसानों के खातों में जमा हुई सानुग्रह अनुदान की राशि गांवों के नामों

WhatsAppFacebookX

भाजपा नेता नितिन भुतड़ा के एक फोन कॉल से प्रशासन में मची हलचल!

महज 12 घंटे में खरूस खुर्द और खरूस बुद्रुक के किसानों के खातों में जमा हुई सानुग्रह अनुदान की राशि

गांवों के नामों की समानता से पैदा हुई तकनीकी गड़बड़ी दूर; 1,500 से अधिक किसानों के खातों में प्रति किसान 5 हजार रुपये जमा।

उमरखेड | जिल्हा प्रतिनिधि शेख महेबुब

उमरखेड तहसील के खररस खुर्द और खरूस बुद्रुक इन दो गांवों के नामों में समानता होने के कारण राजस्व एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई थी। एक गांव के नागरिकों के नाम दूसरे गांव में तथा दूसरे गांव के नागरिकों के नाम पहले गांव में दर्ज होने के कारण दोनों गांवों के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विशेष रूप से फसल बीमा, सानुग्रह अनुदान तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेते समय रिकॉर्ड में मौजूद गलतियों के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद केवल प्रशासनिक रिकॉर्ड की त्रुटियों के चलते किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह रहे थे।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला बैंक के उपाध्यक्ष तथा महाराजस्व अभियान के राज्य सदस्य एवं

भाजपा नेता नितिन भुतड़ा

ने तत्काल पहल की। उन्होंने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के निजी सचिव नीलेश शृंगी से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

नितिन भुतड़ा के एक फोन कॉल के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी से हलचल शुरू हुई। संबंधित विभागों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

परिणामस्वरूप महज 12 घंटों के भीतर दोनों गांवों के नामों को लेकर राजस्व रिकॉर्ड में उत्पन्न तकनीकी गड़बड़ी दूर कर दी गई।

इस त्वरित कार्रवाई का सीधा लाभ दोनों गांवों के 1,500 से अधिक किसानों को मिला। पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रति किसान 5 हजार रुपये की सानुग्रह अनुदान राशि तत्काल जमा कराई गई। कई दिनों से लंबित इस समस्या का समाधान होने से दोनों गांवों के किसानों और नागरिकों ने राहत की सांस ली।

विशेष उल्लेखनीय है कि

सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उनकी समस्याओं का समय रहते निराकरण होना चाहिए तथा प्रशासनिक गलतियों के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से नितिन भुतड़ा द्वारा किया गया यह प्रयास किसानों के लिए महत्वपूर्ण और राहतभरा साबित हुआ है।