Tue, 13 Oct 20261:38 PM
Tue, Oct 13, 2026Updated 1:38 PM IST
होम › छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार जिले से सिमगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर थानेश्वर साहू बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर से लेकर ग्रा

WhatsAppFacebookX

News video GIF

बलौदाबाजार। नवरात्रि और दुर्गा उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की ओर से लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें।

सुहेला में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

नवदुर्गा उत्सव को देखते हुए सुहेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य दुर्गा उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को व्यवस्थित रखना है।

त्योहार के दौरान जारी रहेगी निगरानी

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से भी सहयोग करने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपेक्षा की गई है।

रिपोर्ट: थानेश्वर साहू, सिमगा, छत्तीसगढ़ | वंदे भारत न्यूज़