Tue, 17 Nov 20266:22 AM
Tue, Nov 17, 2026Updated 6:22 AM IST
होम › महाराष्ट्र

बोदर्डे में प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन की शाखा का उद्घाटन संपन्न

WhatsAppFacebookX

बोदर्डे में प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन की शाखा का उद्घाटन संपन्न

भडगाव, दि. १६ : प्रहार दिव्यांग क्रांति संस्था (रजि.) महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन, शाखा – बोदर्डे, ता. भडगाव, जि. जलगांव की शाखा का स्थापना व उद्घाटन कार्यक्रम रविवार, दि. १५ नवंबर २०२६ को सुबह १० बजे बोदर्डे में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिल्हाध्यक्ष मा. दिपक पाटील के हाथों किया गया।

तालुका अध्यक्ष के रूप में करतार सिंह परदेशी तथा बोदर्डे शाखा कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक नाना पाटील, उपाध्यक्ष भिकन रामा पाटील, सचिव मधुकर भिला पाटील, खजिनदार अमोल साहेबराव पाटील, सलाहकार अजय चंद्रकांत पाटील इनका चयन किया गया।