Mon, 09 Nov 202610:14 PM
Mon, Nov 9, 2026Updated 10:14 PM IST
होम › उत्तर प्रदेश

*ब्रेकिंग न्यूज़ : सहारनपुर – गंगोह में भीषण सड़क हादसा* *तेज रफ्तार का कहर: टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत नाजुक* *सहारनपुर।* जिले के गंगोह थाना क्षे

WhatsAppFacebookX

*ब्रेकिंग न्यूज़ : सहारनपुर – गंगोह में भीषण सड़क हादसा*

*तेज रफ्तार का कहर: टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत नाजुक*

*सहारनपुर।* जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में आज तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। गंगोह के गांव नूरखेड़ी के पास मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार टेंपो और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। इस हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया है। बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ही वाहन काफी तेज गति में थे, जिसके कारण चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख सके और यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

*रिपोर्ट: मोहम्मद फरमान*