आज होगा बृजेंद्र सिंह सूपा की मूर्ति का अनावरण:अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीका राम जूली रहेंगे मौजूद, जनसभा भी होगी

1 Min Read




भरतपुर सूपा गांव में आज बयाना के पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह सूपा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही गांव में ही जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के इलाके के लोग मौजूद रहेंगे। तीन बार विधायक रहे चुके हैं बृजेंद्र सिंह सूपा बृजेंद्र सिंह सूपा बयाना विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। बृजेंद्र सिंह सूपा के बेटे दिनेश सूपा भरतपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। बृजेंद्र सिंह सूपा अशोक गहलोत करीबी माने जाते थे। बृजेंद्र सिंह सूपा पहली बार 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक रहे। दूसरी बार 1993 में विधायक रहे लेकिन, वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 5 बार लड़ चुके हैं चुनाव उसी कार्यकाल में वापस उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में भी बृजेंद्र सिंह सूपा जीते। बृजेंद्र सिंह सूपा 5 बार चुनाव लड़े। जिसमें से वह 2 बार चुनाव हारे और, 3 बार चुनाव जीते। इसके अलावा बृजेंद्र सिंह सूपा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment