बड़नगर में कुर्सी पत्नी के नाम, हुक्म पति का! इंस्टाग्राम पर खुद को जनपद अध्यक्ष बताने वाले उमराव सिंह पर उठे सवाल


बड़नगर में जनपद अध्यक्ष पद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि पद की जिम्मेदारी पत्नी के पास होने के बावजूद उनके पति उमराव सिंह खुद को जनपद अध्यक्ष के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। मामला तब चर्चा में आया जब उमराव सिंह की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उन्हें जनपद अध्यक्ष लिखा हुआ दिखाई देने का दावा किया गया।
आरोप यह भी हैं कि इसी पहचान के आधार पर वे क्षेत्र में अपना प्रभाव दिखाते हैं और जनपद की बैठकों में भी हस्तक्षेप करते हैं। जबकि नियमानुसार किसी भी संवैधानिक या प्रशासनिक पद की वैधता सरकारी नियुक्ति और निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों से तय होती है, सोशल मीडिया प्रोफाइल से नहीं।
अब सवाल यह है कि जब जनपद अध्यक्ष का पद पत्नी के पास है, तो पति किस अधिकार से खुद को अध्यक्ष बता रहे हैं? क्या उन्हें बैठकों में हस्तक्षेप करने का अधिकार है? और यदि आरोप सही हैं, तो प्रशासन इस मामले में जांच कब करेगा?
बड़नगर में इस पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

